शिकोहाबाद: लखनऊ एक्सप्रेस वे के 74 किमी पर थाना नगला खंगर क्षेत्र में सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल
उन्नाव के थाना बांगरमउ क्षेत्र रघुरामपुर निवासी विमल दिल्ली से अपने भतीजे संग भाई की आगामी दिनों में शादी को लेकर बाइक से उन्नाव आ रहा था। रास्ते में थाना नगला खंगर क्षेत्र लखनऊ एक्सप्रेस वे 74 किमी पर सामने से आ रहे किसी वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक डिवाइडर से टकरा गयी। जिससे बाइक चला रहे विमल की मौत हो गयी, जबकि भतीजा घायल हो गया।