समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1922,
दिनांक 19/11/ 2026,
==================
“डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम अंतर्गत छात्र छात्राओं ने पोस्टर के जरिए डायरिया के रोकथाम का दिया संदेश:-
•“डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम अंतर्गत स्कूल जागरूकता गतिविधि का हुआ शुरुआत
•जिले के 10 विद्यालयों मे चलेगा डायरिया जागरूकता अभियान
•प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी पूर्णिया पूर्व ने पत्र के माध्यम से सभी चयनित विद्यालयों को डायरिया जागरूकता अभियान आयोजन हेतु दिया निर्देश :-
जिले में जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा “डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम के तहत पीएसआई इंडिया और केन्वयू के सहयोग से पोस्टर, स्पीच और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिले के पूर्णिया पूर्व ग्रामीण प्रखंड के इस कार्यक्रम में लगभग 55 बच्चों ने भाग लिया जिसका उद्देश्य समुदाय स्तर पर बच्चों में होने वाले डायरिया प्रबंधन और साफ सफाई का संदेश समुदाय स्तर तक पहुँचाना तथा लोगों को जागरूक करना है और डायरिया की पहचान करते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा बच्चों को आवश्यक उपचार उपलब्ध कराते हुए डायरिया से होने वाली मृत्यु को रोकना है। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य आईभी गांगुली ने किया और इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक गण स्थानीय आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के अलावा पीएसआई इंडिया के जिला प्रोग्राम मैनेजर पंकज कुमार राय, एफपीसी अस्मिता कुमारी और सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
क्षेत्र में डायरिया ग्रसित पाए जाने वाले मरीजों की पहचान करते हुए समय पर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने की दी गई जानकारी :
कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों को क्षेत्र में डायरिया ग्रसित पाए जाने वाले मरीजों की पहचान करते हुए समय पर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। आशा कर्मियों ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को क्षेत्र में डायरिया ग्रसित पाए जाने वाले मरीजों को ओआरएस (ORS) एवं जिंक टैबलेट के सही उपयोग, डायरिया की पहचान, समय पर रेफरल, स्वच्छता एवं साफ पानी के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों को बताया गया कि डायरिया की स्थिति में तुरंत ओआरएस घोल देना एवं 14 दिनों तक जिंक का खुराक देना अत्यंत आवश्यक है। इससे ग्रसित मरीजों का समय पर आवश्यक उपचार हो सकेगा और लोग डायरिया से स्वस्थ्य और सुरक्षित रह सकेंगे।
#cmsamrat
#samratchodhary
Purnia, Bihar | Nov 20, 2026