समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1921,
दिनांक 19/11/2026,
==================
सिविल डिफेंस ब्लैकआउट एवं मॉक ड्रिल की पूर्व तैयारियों को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया
की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न।
आगामी सिविल डिफेंस ब्लैकआउट (Civil Defence Blackout) एवं मॉक ड्रिल (Mock Drill) के सफल एवं सुचारू आयोजन की पूर्व तैयारियों की समीक्षा हेतु गुरुवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में श्री विग्नेश टी०ए० भा०प्र०से० अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया एवं अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था की संयुक्त अध्यक्षता में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की त्वरित कार्ययोजना (Quick Response Plan) और अंतर-विभागीय समन्वय पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने मॉक ड्रिल एवं ब्लैकआउट अभ्यास को पूर्णतः सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए:----
सिविल डिफेंस ब्लैकआउट एवं मॉक ड्रिल का आयोजन दिनांक:-23 से 27 नवम्बर 2026 के बीच तिथि का निर्धारण किया जाएं। मॉक ड्रिल का समय संध्या 6:00 बजे 5 मिनट के लिए निर्धारित होगा।
नागरिक सुरक्षा के लिए इस प्रक्रिया का आयोजन साल में दो बार किया जाता है।
इससे आम नागरिकों को पैनिक या घबराने की जरूरत नहीं है। यह एक प्रकार का आम नागरिकों की सुरक्षा एवं बचाव के लिए रिहर्सल है।
ब्लैक आउट के दौरान सभी प्रतिष्ठानों एवं संस्थाओं तथा घरों में बिजली बत्ती 5 मिनट के लिए बंद रहेगी। साथ ही साथ सभी प्रकार के वाहनों का परिचालक एवं बती उस दौरान बंद रहेगा।
अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए:-
अंतर-विभागीय समन्वय:----- पुलिस प्रशासन,अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग,विद्युत विभाग एवं नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) के स्वयंसेवकों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित किया जाए।
ब्लैकआउट प्रोटोकॉल का पालन:--- निर्धारित समय पर विद्युत आपूर्ति बंद करने और आपातकालीन सायरन प्रणाली (Siren System) की कार्यशीलता की पूर्व जांच कर ली जाए।
जन-जागरूकता अभियान:--- मॉक ड्रिल के दौरान आम नागरिकों में किसी प्रकार की घबराहट या भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता सुनिश्चित की जाए।
आपातकालीन चिकित्सा एवं बचाव दल:-- मॉक ड्रिल स्थल पर एम्बुलेंस,चिकित्सा दल, अग्निशमन वाहन एवं राहत-बचाव टीमों की समय पर तैनाती सुनिश्चित की जाए।
अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं तत्परता के साथ करें, ताकि अभ्यास के दौरान वास्तविक आपदा प्रबंधन की तैयारियों का सटीक आकलन किया जा सके।
बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, सिविल डिफेंस के वरीय अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
#CMSamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 20, 2026