समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1924,
दिनांक:-19/11/2026,
==================
विश्व शौचालय दिवस 2026, बनमनखी के विद्यालयों में स्वच्छता एवं सुरक्षित शौचालय के प्रति बच्चों को किया गया जागरूक:-
विश्व शौचालय दिवस 2026 के अवसर पर UNICEF एवं PHIA Foundation के संयुक्त तत्वावधान में प्रखंड बनमनखी के विभिन्न विद्यालयों में बच्चों के बीच शौचालय स्वच्छता, सुरक्षित उपयोग एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विविध प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस वर्ष विश्व शौचालय दिवस की थीम *“Sanitation and Gender Equality”* तथा अभियान संदेश *“Safe Toilets. Equal Futures.” (सुरक्षित शौचालय, समान भविष्य)* रखा गया है।
यह संदेश रेखांकित करता है कि सुरक्षित एवं स्वच्छ शौचालय केवल एक बुनियादी सुविधा नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा, गरिमा, स्वास्थ्य, शिक्षा और समानता का महत्वपूर्ण आधार है।
इस अवसर पर मध्य विद्यालय राधानगर, मध्य विद्यालय बनमनखी, मध्य विद्यालय तेतराही, मध्य विद्यालय हृदयनगर, मध्य विद्यालय नगराही धीमा, मध्य विद्यालय धीमा आ.जा, मध्य विद्यालय चीनी मिल, मध्य विद्यालय हनुमान नगर दक्षिण, मध्य विद्यालय ततमा टोल मधुबन एवं कन्या मध्य विद्यालय बनमनखी सहित विभिन्न विद्यालयों में बच्चों के बीच
पेंटिंग प्रतियोगिता,भाषण प्रतियोगिता,निबंध लेखन एवं स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को शौचालय के नियमित उपयोग, शौचालय की साफ-सफाई, खुले में शौच से होने वाले दुष्प्रभाव,व्यक्तिगत स्वच्छता तथा बालिकाओं के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक शौचालय की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वहीं अन्य प्रतिभागी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में यूनिसेफ के जिला वाश सलाहकार कर्मवीर कुमार तथा फिया फाउंडेशन से युगल किशोर, उत्तम कुमार एवं ।सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं वाश नोडल शिक्षक उपस्थित थे।
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 20, 2026