भंडरा: भंडरा भैसमुंदो में युवा ग्रामीण विकास समिति ने की अनूठी पहल, लगाए 51 आम-लीची के पौधे, पर्यावरण संग रोजगार की उम्मीद
भंडरा प्रखंड के भैसमुंदो गांव में सोमवार को युवा ग्रामीण विकास समिति की ओर से पर्यावरण संतुलन और भविष्य में रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से सामूहिक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। समिति के सचिव बाल कृष्णा सिंह के नेतृत्व में दोपहर करीब 12 बजे आयोजित इस अभियान में समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।