सिधवलिया: मीरगंज के हथुआ जंक्शन के बाद, अब सिधवलिया स्टेशन पर भी रैक प्वाइंट तैयार
गोपालगंज जिले को रेलवे की ओर से बड़ी सौगात मिली है। मीरगंज के हथुआ जंक्शन के बाद अब सिधवलिया स्टेशन पर भी रैक प्वाइंट बनकर तैयार हो गया है। लंबे समय से जिलेवासियों की मांग को देखते हुए सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने इसे लेकर संसद में लगातार आवाज उठाई।