दमोह: नागपंचमी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, सपेरों से पकड़े गए सर्प सुरक्षित जंगल में छोड़े
Damoh, Damoh | Aug 17, 2026 दमोह नागपंचमी पर वन विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई कर सपेरों के कब्जे से सर्पों को रेस्क्यू किया। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद सभी सर्पों को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। विभाग ने लोगों से सर्पों को खरीदने या प्रदर्शन कराने से बचने की अपील की। सांप दिखने पर उसे मारने के बजाय वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना देने की सलाह दी।