Public App Logo
VIP रोड पर बेचने को फिराक में बैठे दंपती से 3.9 किलो गांजा जब्त, कोतवाली पुलिस ने किया माननीय न्यायालय के समक्ष पेश दमोह। कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी को 3 किलो 935 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज सोमवार शाम 5 बजे न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था। रविवार रात मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने उत्कृष्ट स्कूल के सामने घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस ने राजेन्द्र मिश्रा निवासी नेनधरा, थाना बण्डा जिला सागर तथा उसकी पत्नी जूली साहू, मूल निवासी संभलपुर (ओडिशा) हाल निवासी नेनधरा, को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 3 किलो 935 ग्राम गांजा बरामद किया गया। कोतवाली थाना में आरोपियों के � - Damoh News