मुख्य सड़कों से आवारा गोवंश को हटाने नगर पालिका ने चलाया अभियान
==
आवारा गोवंश को पकड़कर गौशाला भेजा गया, दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए की गई कार्रवाई
==
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों के तहत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर 18 अगस्त को नगर पालिका की टीम द्वारा शहर की मुख्य सड़कों पर विचरण करने वाले आवारा गोवंश को पकड़ने की कार्रवाई की गई।
बारिश के मौसम में गोवंश के सड़कों पर बैठने से यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। आम नागरिकों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने एवं यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से नगर पालिका द्वारा यह अभियान चलाया गया।
नगर पालिका की टीम ने पुराना थाना, शिवाजी स्कूल के पास, टाउन हॉल सहित विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 8 आवारा गोवंश को पकड़ा। पकड़े गए गोवंश को मारूताल स्थित गौशाला में भेजकर सुरक्षित रूप से छोड़ा गया।
#damoh #CMMadhyaPradesh #Damoh