छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा पर विश्रामपुर नगर पंचायत के प्लेसमेंट कर्मचारियों के साथ बदसलूकी और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। दरअसल, विश्रामपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित 'लाइफलाइन एक्सप्रेस' शिविर के तहत सफाई और सड़क सुधार कार्य के दौरान यह विवाद हुआ। नाराज कर्मचारियों ने तत्काल काम बंद कर दिया और विश्रामपुर थाने पहुंचकर अपर कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई।
दूसरी ओर, अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने केवल व्यवस्था और साफ-सफाई को लेकर जरूरी निर्देश दिए थे, कोई मारपीट नहीं की। वहीं, एडिशनल एसपी ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
#Surajpur #ChhattisgarhNews #BreakingNews #CrimeNews #LifelineExpress #Vishrampur #CGNews #Administration #FatafatNews