मध्य प्रदेश के उज्जैन रेलवे स्टेशन पर रविवार को महाकाल दर्शनार्थियों की भारी भीड़ के बीच एक बड़ा हादसा टल गया। मथुरा निवासी 68 वर्षीय कमला सैनी अपने परिवार से बिछड़ जाने की हड़बड़ाहट में भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस में चलती ट्रेन के दौरान चढ़ने लगीं। इसी दौरान पैर फिसलने से वह प्लेटफॉर्म और कोच के बीच के गैप में गिरकर घिसटने लगीं।
मौके पर मुस्तैद RPF के जांबाज जवानों (ASI शिवसिंह बघेल, आरक्षक मोहन और शिवराम) ने पलक झपकते ही दौड़कर महिला को ट्रेन के नीचे आने से ऐन वक्त पहले सुरक्षित खींच लिया। टिकट लेकर पहुंचे बेटे राजकुमार को उनकी मां सकुशल सौंप दी गई। जान बचाने का यह रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर स्टेशन के CCTV कैमरे में कैद हो गया।
#UjjainRailwayStation #RPFHeroes #IndianRailways #LifeSaver #CCTVFootage #MahakalNagari #SaluteToRPF #ViralNews #RailwaySafety #FatafatNews