#देवरिया: कार्तिक पूर्णिमा पर घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, सीओ बरहज ने किया निरीक्षण
#बरहज, देवरिया। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को लेकर देवरिया पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में जिले के विभिन्न नदी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान ने थाना बरहज क्षेत्रांतर्गत स्थित नदी घाटों का लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने घाटों पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी की समीक्षा करते हुए उन्हें सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और श्रद्धालुओं की हरसंभव सहायता करने के निर्देश दिए।
सीओ बरहज ने घाटों पर भीड़ नियंत्रण, श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन और स्नान के दौरान विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया। पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
देवरिया पुलिस द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नदी घाटों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगम वातावरण में स्नान और पूजा-अर्चना कर सकें।
#DeoriaPost #DeoriaPolice #KartikPurnima #Barhaj #Deoria #UPPolice #कार्तिकपूर्णिमा #देवरिया #बरहज #पुलिससुरक्षा