
#देवरिया: तेज रफ्तार एंबुलेंस ने ड्यूटी पर तैनात 3 सिपाहियों को रौंदा, एक की हालत नाजुक #देवरिया में देर रात एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित एंबुलेंस ने ड्यूटी पर तैनात तीन सिपाहियों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है, जहां एक सिपाही की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के शिव मंदिर चौक की है। हादसे के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने एंबुलेंस और उसके चालक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Salempur, Deoria | Jul 3, 2026

🚨 #देवरिया: CHC अधीक्षकों के सामूहिक इस्तीफे के बाद प्रशासन हरकत में जनपद में विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) के अधीक्षकों के स्थानांतरण को लेकर पैदा हुए विवाद के बीच प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि सभी स्थानांतरण शासन की निर्धारित ट्रांसफर नीति के अनुसार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कई अधीक्षक एक ही स्थान पर 3 वर्ष से लेकर 20 वर्ष तक तैनात थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. अनिल कुमार गुप्ता द्वारा किए गए तबादलों के विरोध में जिले के 16 सीएचसी अधीक्षकों ने अपने प्रशासनिक पदों से सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया था। इस बीच मुख्य विकास अधिकारी (CDO) ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर वार्ता की। प्रशासन के अनुसार बातचीत के बाद सभी चिकित्सक स्थानांतरण आदेश का पालन करते हुए नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा और जनहित में सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जाएंगी। #Deoria #HealthDepartment #CHC #TransferPolicy #DeoriaNews #UPNews
Salempur, Deoria | Jun 8, 2026

#देवरिया: बनकटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट के अभियुक्त को किया गिरफ्तार, नाबालिग पीड़िता सकुशल बरामद #DeoriaPolice #Deoria
Deoria, Deoria | Apr 25, 2026

#देवरिया: धुएं ने ली जान, हादसे के बाद बाइक में लगी आग, युवक की जलकर मौत | #deoria #news #viral
Uttar Pradesh, India | Apr 18, 2026
🚧 #देवरिया: गौरीबाजार में गैस संकट पर सड़क जाम रसोई गैस की किल्लत से परेशान लोगों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखाई देने लगा ...
Deoria, Deoria | Mar 25, 2026