सेवा संकल्प अभियान 2026: पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने किया गया वृहद पौधारोपण
इमलीखेड़ा और गौधुलि वृद्धाश्रम परिसर में रोपे गए 1,000 पौधे,
सांसद श्री साहू सहित जनप्रतिनिधियों ने लिया पौधों की सुरक्षा का संकल्प
===============================
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम छिन्दवाड़ा द्वारा शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृहद पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 35 इमलीखेड़ा और वार्ड क्रमांक 47 स्थित गौधुलि वृद्धाश्रम परिसर में कुल 1,000 फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं नगर निगम के अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा रोपे गए पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया।
सांसद सहित जनप्रतिनिधियों और नगर निगम अधिकारियों ने की सहभागिता - पौधारोपण अभियान में सांसद श्री विवेक बंटी साहू, श्री शेषराव यादव, श्री विजय पांडे, श्री संजीव यादव, श्री भारत घई, श्री अभिलाष गोहर, श्री धर्मेंद्र मिगलानी, श्री माइकल पहाड़े एवं श्री संजय पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नगर निगम आयुक्त श्री सी.पी. राय, कार्यपालन यंत्री श्री सोनू सकरवार एवं श्री हिमांशु अतुलकर, सहायक यंत्री श्री विवेक चौहान एवं श्री ब्रजेश पांडेय, उप यंत्री सुश्री मनीषा शुक्ला एवं श्री अभिनव तिवारी सहित नगर निगम के उद्यान विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
इमलीखेड़ा में आम-जामुन और वृद्धाश्रम में करंज के पौधों का रोपण - अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 35 इमलीखेड़ा में 650 फलदार पौधे लगाए गए, जिनमें आम और जामुन के पौधे शामिल हैं। वहीं, वार्ड क्रमांक 47 स्थित गौधुलि वृद्धाश्रम परिसर में 350 करंज के पौधों का रोपण किया गया। इस प्रकार दोनों स्थानों पर कुल 1,000 पौधे रोपकर हरियाली बढ़ाने की दिशा में पहल की गई।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh