"सेवा मेरा योगदान" अभियान के अंतर्गत ग्राम चिखली बाला में दिव्यांगजनों का सम्मान समारोह सम्पन्न
==============================
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशन एवं ब्लॉक समन्वयक सुश्री वंदना राकेशिया के कुशल मार्गदर्शन में विकासखंड अमरवाड़ा के ग्राम चिखली बाला में "सेवा मेरा योगदान" अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
सेक्टर क्रमांक 03 जुंगावानी से चयनित नवांकुर संस्था स्वामी विवेकानन्द ग्रामोत्थान समिति एवं सेक्टर क्रमांक 05 पौनार से चयनित नवांकुर संस्था उग्र प्रभा जन कल्याण समिति द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला चिखली बाला में उपस्थित होकर ग्राम के दिव्यांगजनों का तिलक एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक सुश्री वंदना राकेशिया, मेंटर डॉ. राजकुमार मालवी, नवांकुर संस्था स्वामी विवेकानन्द ग्रामोत्थान समिति के अध्यक्ष श्री सूरसिंह वर्मा एवं उग्र प्रभा जन कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री नीलेश डेहरिया, संस्कार केन्द्र संचालिका कुमारी माधुरी वर्मा, शासकीय प्राथमिक शाला चिखली बाला की अध्यापिका श्रीमती मंजुलता साहू एवं श्रीमती लता विसेन उपस्थित थी। कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चिखली बाला के अध्यक्ष श्री गजेन्द्र वर्मा, सचिव श्री पवन वर्मा, कोषाध्यक्ष श्री आनंद वर्मा एवं स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित थे।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh