मुगलसराय: सुभाष नगर से पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया
जनपद के थाना मुगलसराय पुलिस ने बुधवार सुबह एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मुगलसराय थाना क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी राकेश कुमार सिंह के विरूद्ध थाना मुगलसराय पर मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था। जिसमें वह वांरटी चल रहा था। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अभियुक्त को सुभाष नगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।