मुगलसराय: अलीनगर स्थित महिला थाना व परिवार परामर्श केंद्र के प्रयास से चार बिछड़े दंपत्ति पुनः एक साथ रहने को हुए राजी
एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार अलीनगर स्थित महिला थाना व परिवार परामर्श केंद्र द्वारा बिछड़े दंपत्तियों को मिलाकर एक परिवार के बीच पुनः खुशियां लौटाने का लगातार सार्थक प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार शाम लगभग को चार परिवारों को बुलाकर पति-पत्नी के महत्व, पारिवारिक मूल्यों को बताकर, समझा बुझाकर राजी-खुशी चारों परिवारों को घर भेजा गया।