गाज़ीपुर: पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के MD शम्भू कुमार ने गाजीपुर दौरे में पावर सब स्टेशन और वर्कशॉप का निरीक्षण किया
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शम्भू कुमार ने शनिवार को गाजीपुर का एक दिन के दौरा पर रहे। अपने दौरे के दौरान एमडी शम्भू कुमार ने सबसे पहले बिजली विभाग की वर्कशॉप का निरीक्षण किया और वहां के हालात का जायजा लिया। उन्होंने शहर के एक पावर सब स्टेशन का भी निरीक्षण किया और रखरखाव की स्थिति देखी।