गाज़ीपुर: गाजीपुर लंका मैदान में 60 फुट का रावण का पुतला बन रहा है, 35 वर्षों से छोटेलाल प्रजापति बना रहे हैं
गाजीपुर अति प्राचीन रामलीला समिति लंका मैदान में इस वर्ष 60 फुट ऊंचा रावण का पुतला तैयार कर रही है, जिसका दहन 2 अक्टूबर की शाम 7:30 बजे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक करेंगे। सुरक्षा के लिए मैदान में डबल बैरिकेडिंग और पुलिस बल की तैनाती की जाएगी है। दिल्ली से आए कलाकार रथ और झांकियों की सजावट कर रहे हैं, जबकि स्थानीय कारीगर पुतलों के निर्माण में जुटे हैं।