गाज़ीपुर: मिशन शक्ति के तहत सदर व सैदपुर समेत अन्य थानाक्षेत्र में एक दिन के लिए कोतवाल बनी छात्राओं ने समाधान दिवस पर सुनी फरियाद
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत गाजीपुर पुलिस ने शनिवार को एक अनोखी पहल की। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए जनपद के सभी थानों में एक दिन के लिए बालिकाओं को थाना प्रभारी बनाया गया। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए निर्देश भी दिए।