गाज़ीपुर: गाजीपुर के ददरी घाट पर मंगरु मल्लाह ने 50 वर्षों से नाव को बनाया घर, नहीं मिला आवास और सरकारी योजना का लाभ
गाजीपुर जिले के ददरी घाट गंगा तट पर मंगरु मल्लाह की जिंदगी लोगों के लिए एक मिसाल और सवाल दोनों है। करीब 50 वर्षों से मंगरु ने अपनी नाव को ही घर और आशियाना बना लिया है। यही नाव उनका जीवन है, यही कमाई का साधन है और यही उनका विश्राम स्थल है। दिन हो या रात, मंगरु का हर पल इसी नाव पर गुजरता है। यहां वे खाना खाते हैं, कपड़े सुखाते हैं और गंगा में स्नान करते है।