गाज़ीपुर: माफिया मुख्तार के करीबी रेयाज अंसारी के सहयोगी परवेज जमाल की 24 करोड़ की संपत्ति कुर्क, D-131 गैंग पर हुई बड़ी कार्रवाई
कासिमाबाद पुलिस ने माफिया मरहूम मुख्तार अंसारी के आईएस-191 गैंग के सक्रिय सदस्य और D-131 गैंग के सरगना, बहादुरगंज नगरपंचायत चेयरमैन रेयाज अहमद अंसारी के सक्रिय सदस्य परवेज जमाल की तकरीबन 24 करोड़ की अवैध संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर और राजस्व टीम के नेतृत्व में की गई।