गाज़ीपुर: लखनऊ में सांसद डॉ संगीता बलवंत गाजीपुर ने सीएम योगी से विभिन्न मुद्दों पर की मांग
राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके कालिदास मार्ग आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने जनपद की समसामयिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की और स्थानीय स्तर पर जनता को हो रही समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।सांसद ने मुख्यमंत्री के समक्ष गाजीपुर जिले के विकास कार्यों को प्राथमिकता से रखा।