सारठ: सिंघवाटांड़ के ग्रामीणों की शिकायत पर MLA चुन्ना सिंह ने बिजली बहाल कराने के लिए विभाग के एई को दिए निर्देश
सिंघवाटांड़ गांव आए MLA चुन्ना सिंह से ग्रामीणों ने शनिवार शाम 4 बजे गांव में एक महीने से बिजली नहीं जलने की शिकायत की है। बताया कि आजादी के 80वें साल गांव में बिजली पहुंची, 15 दिन ही बिजली जली और चोरों ने बिजली का तार काट लिया।वहीं ग्रामीणों की शिकायत पर MLA ने मौके से ही बिजली एई सोमेश कुमार को फोन करके जल्द गांव में आपूर्ति बहाल कराने का निर्देश दिया है।