टीकमगढ़: कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का हुआ आयोजन, विभिन्न आवेदनों पर हुई सुनवाई
टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। आयोजित की गई जनसुनवाई में विभिन्न आवेदन पर सुनवाई की गई है। आवेदन पत्र को 10 दिवस में निराकृत कर इसका प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गएहैं। जनसुनवाई में आमजन से प्राप्त पेंशन उपचार सहायता सहित विभिन्न आवेदनों पर सुनवाई की गई है।