टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस ने महेंद्र सागर तालाब के पास पार्क में प्रेमी युगल को पकड़ा, लड़के से कान पकड़कर उठक-बैठक कराई
टीकमगढ़ महिला थाना पुलिस ने मंगलवार को शहर भ्रमण के दौरान महेंद्र सागर तालाब के पास बने पार्क में एक प्रेमी युगल को सार्वजनिक स्थान पर घूमते हुए पकड़ा। महिला पुलिस ने लड़के से कान पकड़कर उठक बैठक लगवाई। लड़की को दोबारा सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हरकत नहीं करने की हिदायत दी।