टीकमगढ़: किसान परिवार के पक्ष में एसपी कार्यालय पहुंचे पूर्व विधायक, बड़ागांव थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की
टीकमगढ़ में लेडी टी से मारपीट के मामले में अब राजनीति शुरू हो गई है। बड़ागांव थाना पुलिस ने थाना प्रभारी से मारपीट के मामले में 7 लोग खिलाफ नामजद सहित 20 अन्य लोग खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद भाजपा के पूर्व विधायक और पूर्व सीएम उमा भारती के भतीजे राहुल सिंह लोधी पीड़ित पक्ष के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे।उन्होंने बड़ागांव थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की।