पीएम श्री विद्यालय सिंगारपुर का निरीक्षण, ओटीआर पंजीयन पूर्ण कराने के निर्देश
पीएम श्री विद्यालय सिंगारपुर का क्षेत्रीय संयोजक श्री विष्णु सिंगौर द्वारा निरीक्षण किया गया। विद्यालय में कक्षा 1 से 12वीं तक अध्ययन-अध्यापन कार्य संचालित है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के कुल 22 विद्यार्थियों का ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) शेष है, जो छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए अनिवार्य है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा बताया गया कि जिन विद्यार्थियों के आधार कार्ड अद्यतन नहीं हो सके हैं, उन्हीं का ओटीआर पंजीयन लंबित है। इस पर सभी पात्र विद्यार्थियों का ओटीआर पंजीयन शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रबंधन ने नियमित भृत्य की पदस्थापना संबंधी विषय से भी अवगत कराया। विद्यालय में पदस्थ भृत्य श्रीमती सुमन बैरागी ने परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने के बावजूद परिवीक्षा समाप्ति आदेश जारी न होने की जानकारी दी। इस संबंध में विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर जिला कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए।
विद्यालय परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से बाउंड्रीवॉल की आवश्यकता भी बताई गई। इस संबंध में जानकारी दी गई कि बाउंड्रीवॉल निर्माण का प्रस्ताव जिला कार्यालय द्वारा स्वीकृत किया जा चुका है, जिससे भविष्य में विद्यालय परिसर की सुरक्षा और बेहतर हो सकेगी।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh
39 views | Mandla, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026