Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
Aap
Asaduddinowaisi
newsdidwana
ग्राम पंचायत-रीगन, लाडनूं
Didwana, Nagaur
| Nov 14, 2026
MORE NEWS
*पंचायतीराज आम चुनाव-2026* *चतुर्थ चरण के तहत जिले की चार पंचायत समितियों में मतदान सुचारु रूप से जारी* *दोपहर 1 बजे तक जिले में कुल 37.90 प्रतिशत हुआ मतदान* *डीडवाना पंचायत समिति में 36.57 प्रतिशत मतदान* *कुचामन में 38.11 प्रतिशत मतदान* *लाडनूं में 40.49 प्रतिशत मतदान* *मौलासर में 35.92 प्रतिशत मतदान*
Didwana, Nagaur | Nov 14, 2026
डीडवाना में साइबर थाने का हुआ औचक निरीक्षण, अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश डीडवाना।जिले में साइबर अपराधों पर नकेल कसने और आमजन को सुरक्षित डिजिटल माहौल देने की दिशा में प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी कड़ी में आज संभागीय आयुक्त अजमेर शक्ति सिंह राठौड़ और पुलिस महानिरीक्षक अजमेर रेंज डॉ. रवि ने संयुक्त रूप से जिला साइबर थाना डीडवाना-कुचामन का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर अवधेश मीणा और जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।वरिष्ठ अधिकारियों ने थाने में पहुंचकर साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए अपनाई जा रही कार्यप्रणालियों की बारीकी से समीक्षा की। इस दौरान साइबर शिकायतों के त्वरित (त्वरित/फास्ट) निस्तारण, डिजिटल साक्ष्यों के सुरक्षित संकलन और थाने में उपलब्ध तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग के संबंध में जानकारी ली गई।संभागीय आयुक्त और आईजी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि वर्तमान समय में साइबर ठगी और डिजिटल फ्रॉड के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है, ऐसे में पीड़ितों की शिकायतों का तुरंत समाधान होना चाहिए। जिला पुलिस लगातार इस दिशा में प्रयासरत है कि आमजन को एक सुरक्षित डिजिटल वातावरण मिल सके और साइबर अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।निरीक्षण के दौरान स्थानीय पुलिस बल के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
Didwana, Nagaur | Nov 14, 2026
*पंचायतीराज आम चुनाव-2026* *जिले में चतुर्थ चरण के चुनाव के तहत संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह एवं पुलिस महानिरीक्षक डॉ रवि ने किया मतदान के केंद्रो का निरीक्षण* *संभागीय आयुक्त व महानिरीक्षक ने दौलतपुरा,आजवा,पाटन व कलवानी में किया मतदान केंद्रो का निरीक्षण* *निरीक्षण के दौरान लिया मतदान प्रक्रिया, कानून व्यवस्था, सरपंच व पंच चुनाव की व्यवस्थाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा* *इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अवधेश मीना, पुलिस अधीक्षक डॉ प्यारे लाल शिवरान, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी रहे मौजूद*
Didwana, Nagaur | Nov 14, 2026
लव फन लर्न स्कूल में बाल दिवस पर सजा बाल मेला बच्चों की दुकानों को अभिभावकों ने खूब सराहा, खरीदारी कर बढ़ाया उत्साह नोखा। बाल दिवस के अवसर पर लव फन लर्न स्कूल, नोखा में भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के आकर्षक स्टॉल लगाए। मेले को देखने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक एवं नोखा के गणमान्य नागरिक पहुंचे। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनू सिंह ने बताया कि बाल मेले में विद्यार्थियों ने चाट, दही कचौरी, सॉफ्ट चॉकलेट ब्राउनी, पानी पूरी, पाव भाजी, चाऊमीन, बर्गर, समोसे, फल, नींबू सोडा, कोल्ड ड्रिंक्स, पास्ता, पॉपकॉर्न सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के स्टॉल लगाए। इसके साथ ही बच्चों ने मनोरंजक गेम्स के स्टॉल भी लगाए। अभिभावकों एवं शिक्षकों ने बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉल से खरीदारी कर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. श्री नारायण बाहेती ने बताया कि बाल मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता, व्यावहारिक ज्ञान, व्यापारिक समझ, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास करना है। विद्यार्थियों ने स्वयं स्टॉल लगाने से लेकर वस्तुओं की बिक्री एवं व्यवस्थाओं का संचालन करने तक की जिम्मेदारी उत्साहपूर्वक निभाई। एडमिन हेड सीमा डे ने बताया कि मेले में पहुंचे सभी आगंतुकों ने बच्चों की रचनात्मकता एवं मेहनत की सराहना की। अभिभावकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से बच्चों में विशेष खुशी देखने को मिली। बाल मेले ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ जीवन के व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का एक शानदार अवसर प्रदान किया।
Didwana, Nagaur | Nov 14, 2026
ग्रामीण परिवेश में सरपंच चुनाव में इस बार परिवर्तन का दौर भारत सिंह को जनता का मिल रहा अपार समर्थन
Didwana, Nagaur | Nov 13, 2026
पंचायती राज चुनाव को लेकर ग्रामीणों की प्रतिक्रिया उम्मीदवार और सरकार को लेकर ग्रामीणों ने कहीं बात
Didwana, Nagaur | Nov 13, 2026
अंतिम चरण की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट संवेदनशील केद्रो पर रहेगा अतिरिक्त जाब्ता किया निरीक्षण
Didwana, Nagaur | Nov 13, 2026
मंडा बासनी ग्राम पंचायत में बदला सियासी समीकरण: सरपंच पद के लिए मैदान में उतरीं सरोज कंवर, 36 कौम के समर्थन की चर्चा डीडवाना।पंचायत चुनावों को लेकर ग्राम पंचायत मंडा बासनी का राजनीतिक पारा चढ़ने लगा है। इस बार के चुनाव में बदलाव की बयार के बीच इन्डोलाव की ढाणी निवासी सरोज कंवर के चुनाव मैदान में उतरने से मुकाबले दिलचस्प हो गया है। महिला आरक्षण के इस दौर में मंडाबासनी पंचायत सीट पर सरोज कंवर की दावेदारी को लेकर क्षेत्र में जोरदार चर्चा है।ग्रामीण क्षेत्रों में इस बार पुराने ढर्रे को छोड़कर बदलाव लाने की सुगबुगाहट साफ तौर पर देखी जा रही है। स्थानीय मतदाताओं का मानना है कि पंचायत के विकास को नई गति देने के लिए नए और ऊर्जावान चेहरों को मौका मिलना चाहिए। इसी बीच, सरोज कंवर को क्षेत्र की सभी 36 कौमों (सर्वसमाज) का समर्थन मिलने की बात सामने आ रही है, जो उनके चुनावी समीकरण को काफी मजबूत करती है।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चुनाव में किसी भी उम्मीदवार की ज़मीनी पकड़ सबसे अहम होती है। सरोज कंवर के पति भवानी सिंह लगातार आम जनता के बीच सक्रिय रहते हैं और हर सुख-दुख में लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े नजर आते हैं। जनता के साथ उनका यह सीधा जुड़ाव और जनसेवा का भाव इस चुनावी रण में एक बड़ा सकारात्मक पहलू साबित हो रहा है।सरकार द्वारा पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के बाद महिलाओं की राजनीतिक सहभागिता तेजी से बढ़ी है। ग्राम पंचायत से सरपंच पद की सीट महिला आरक्षित होने के कारण सरोज कंवर ने इस अवसर को मजबूती से लपकते हुए अपनी राजनीतिक पारी का ऐलान कर दिया है। क्षेत्र के प्रबुद्धजनों और मतदाताओं की निगाहें अब इस सीट पर होने वाले कड़े मुकाबले पर टिकी हुई हैं।
Didwana, Nagaur | Nov 13, 2026
ग्राम पंचायत-रीगन, लाडनूं - Didwana News