Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
Aap
newsdidwana
अंतिम चरण की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट संवेदनशील केद्रो पर रहेगा अतिरिक्त जाब्ता किया निरीक्षण
Didwana, Nagaur
| Nov 13, 2026
MORE NEWS
ग्रामीण परिवेश में सरपंच चुनाव में इस बार परिवर्तन का दौर भारत सिंह को जनता का मिल रहा अपार समर्थन
Didwana, Nagaur | Nov 13, 2026
पंचायती राज चुनाव को लेकर ग्रामीणों की प्रतिक्रिया उम्मीदवार और सरकार को लेकर ग्रामीणों ने कहीं बात
Didwana, Nagaur | Nov 13, 2026
मंडा बासनी ग्राम पंचायत में बदला सियासी समीकरण: सरपंच पद के लिए मैदान में उतरीं सरोज कंवर, 36 कौम के समर्थन की चर्चा डीडवाना।पंचायत चुनावों को लेकर ग्राम पंचायत मंडा बासनी का राजनीतिक पारा चढ़ने लगा है। इस बार के चुनाव में बदलाव की बयार के बीच इन्डोलाव की ढाणी निवासी सरोज कंवर के चुनाव मैदान में उतरने से मुकाबले दिलचस्प हो गया है। महिला आरक्षण के इस दौर में मंडाबासनी पंचायत सीट पर सरोज कंवर की दावेदारी को लेकर क्षेत्र में जोरदार चर्चा है।ग्रामीण क्षेत्रों में इस बार पुराने ढर्रे को छोड़कर बदलाव लाने की सुगबुगाहट साफ तौर पर देखी जा रही है। स्थानीय मतदाताओं का मानना है कि पंचायत के विकास को नई गति देने के लिए नए और ऊर्जावान चेहरों को मौका मिलना चाहिए। इसी बीच, सरोज कंवर को क्षेत्र की सभी 36 कौमों (सर्वसमाज) का समर्थन मिलने की बात सामने आ रही है, जो उनके चुनावी समीकरण को काफी मजबूत करती है।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चुनाव में किसी भी उम्मीदवार की ज़मीनी पकड़ सबसे अहम होती है। सरोज कंवर के पति भवानी सिंह लगातार आम जनता के बीच सक्रिय रहते हैं और हर सुख-दुख में लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े नजर आते हैं। जनता के साथ उनका यह सीधा जुड़ाव और जनसेवा का भाव इस चुनावी रण में एक बड़ा सकारात्मक पहलू साबित हो रहा है।सरकार द्वारा पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के बाद महिलाओं की राजनीतिक सहभागिता तेजी से बढ़ी है। ग्राम पंचायत से सरपंच पद की सीट महिला आरक्षित होने के कारण सरोज कंवर ने इस अवसर को मजबूती से लपकते हुए अपनी राजनीतिक पारी का ऐलान कर दिया है। क्षेत्र के प्रबुद्धजनों और मतदाताओं की निगाहें अब इस सीट पर होने वाले कड़े मुकाबले पर टिकी हुई हैं।
Didwana, Nagaur | Nov 13, 2026
पचायती राज चुनाव का रोमाच चरम पर 14 नवंबर को 4 पचायत समितियों में मतदान मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार
Didwana, Nagaur | Nov 13, 2026
*पंचायती राज आम चुनाव-2026* *चतुर्थ चरण के मतदान के लिए मतदान दल रवाना* *राजकीय बांगड महाविद्यालय परिसर से चार पंचायत समितियों के 662 मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए मतदान दल* *14 नवंबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य तथा 16 नवंबर को सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए होगा मतदान* डीडवाना-कुचामन, 13 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव के चतुर्थ चरण के तहत जिले की चार पंचायत समितियों एवं जिला परिषद् के वार्डों में 14 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार को डीडवाना स्थित राजकीय बांगड महाविद्यालय परिसर से मतदान दल अंतिम प्रशिक्षण के उपरांत ईवीएम एवं निर्वाचन संबंधी आवश्यक सामग्री के साथ निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। मतदान दलों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चुनाव सामग्री उपलब्ध कराई गई। सामग्री प्राप्त करने के बाद दल अपने संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। मतदान दलों की सुविधा के लिए वाहन पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गईं। जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, स्वतंत्र, सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदान दलों एवं मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्रों पर शुद्ध पेयजल, शौचालय, स्वच्छता, विद्युत की निर्बाध आपूर्ति एवं सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहें। उन्होंने बताया कि चतुर्थ चरण के तहत जिले की चार पंचायत समितियों लाडनूं, डीडवाना, मौलासर एवं कुचामन के मतदान दल निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार रवाना हुए। लाडनूं पंचायत समिति के 27 पंचायत समिति वार्ड और 44 ग्राम पंचायतों के लिए 181 मतदान केंद्र, डीडवाना के 27 पंचायत समिति वार्ड और 47 ग्राम पंचायतों के लिए 166 मतदान केंद्र, मौलासर के 23 पंचायत समिति वार्ड और 36 ग्राम पंचायतों के लिए 140 मतदान केंद्र तथा कुचामन के 27 पंचायत समिति वार्ड और 41 ग्राम पंचायतों के लिए 165 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इस प्रकार चतुर्थ चरण में कुल 104 पंचायत समिति वार्ड और 168 ग्राम पंचायतों के लिए 652 एवं 10 सहायक मतदान केंद्रो सहित कुल 662 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इन क्षेत्रों में कुल 6 लाख 1 हजार 805 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला परिषद के वार्ड संख्या 1 से 10, 24 से 28 व 32,33,34 तथा पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए शनिवार, 14 नवंबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद रविवार, 15 नवंबर को ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। सोमवार, 16 नवंबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। मतदान के पश्चात संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना होगी तथा शुक्रवार, 17 नवंबर को उपसरपंच पद के लिए चुनाव आयोजित किया जाएगा। जिला परिषद् एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए सभी चरणों की मतगणना शुक्रवार, 20 नवंबर को की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा मतदान के उपरांत ईवीएम को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुरक्षित रूप से संग्रहण स्थल तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं। इस दौरान मतदान दलों को पंचायती राज चुनाव के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक कैलाश चन्द्र यादव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान ने भी संबोधित कर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के निर्देश दिये।
Didwana, Nagaur | Nov 13, 2026
**पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान एक्शन मोड में, जिला कलेक्टर महोदय के साथ मतदान केंद्रों का किया सघन निरीक्षण** ▪️मौलासर, निमोद, दीपपुरा, पांचवा, कूकनवाली, चितावा एवं घाटवा सहित विभिन्न गांवों के मतदान केंद्रों का किया भ्रमण। ▪️मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशीलता, पुलिस जाप्ते की तैनाती एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा। ▪️स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। पंचायत चुनाव के तहत आगामी मतदान को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के उद्देश्य से *जिला कलेक्टर श्री अवधेश मीणा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान (IPS)* द्वारा आज जिले के विभिन्न गांवों एवं मतदान केंद्रों का सघन भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस दौरान *मौलासर, निमोद, दीपपुरा, पांचवा, कूकनवाली, चितावा एवं घाटवा* सहित विभिन्न गांवों में पहुंचकर मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान ने मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की स्थिति, पुलिस जाप्ते की उपलब्धता एवं तैनाती, मोबाइल पार्टियों की सक्रियता तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही मतदान केंद्रों तक पहुंचने वाले मार्गों, आसपास के क्षेत्र एवं सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि चुनाव के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी बरती जाए। क्षेत्र में लगातार गश्त एवं निगरानी रखी जाए तथा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार की सूचना अथवा शिकायत पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की जाए। जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा अन्य मतदान केंद्रों का भ्रमण एवं निरीक्षण भी *लगातार किया जा रहा है*, ताकि प्रत्येक मतदान केंद्र पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर मतदाताओं को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध करवाया जा सके। **जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।** #DidwanaKuchamanPolice #RajasthanPolice #PanchayatElection2026 #PeacefulPolling
Didwana, Nagaur | Nov 13, 2026
*भ्रमण एवं निरीक्षण लगातार जारी...* जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा देर रात्रि तक विभिन्न गांवों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण जारी है। इस दौरान घाटवा के साथ हुडील एवं सुदरासन सहित अन्य गांवों के मतदान केंद्रों पर पहुंचकर चुनावी तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। अधिकारियों का यह भ्रमण अभी भी जारी है।
Didwana, Nagaur | Nov 13, 2026
*पंचायती राज आम चुनाव-2026* *चतुर्थ चरण के चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण* *कुचामन के दीपपुरा, घाटवा, चितावा, कुकनवाली में किया मतदान केंद्रो का निरीक्षण* डीडवाना-कुचामन, 13 नवम्बर।जिले में पंचायती राज आम चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण के मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना और पुलिस अधीक्षक डॉ प्यारेलाल शिवरान ने कुचामन क्षेत्र के दीपपुरा, घाटवा, चितावा व कुकनवाली सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर शनिवार को होने वाले मतदान की आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, मतदाताओं के लिए बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती, क्रिटिकल सेंटर्स पर अतिरिक्त जाब्ता लगाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही मतदान केंद्रों पर रैंप, बिजली, पानी, छांव और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के लिए संबंधित प्रभारियों को पाबंद किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्थानीय नागरिकों से बिना किसी भय या प्रलोभन के लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लेने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
Didwana, Nagaur | Nov 13, 2026