मसूरी में देर रात दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में देर रात पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच किसी बात को लेकर हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। करीब रात 12 बजे हुई इस घटना में दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले, जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। घटना के बाद मसूरी पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
#cmuttrakhkhand #BJPNEWS #congressnews #GaneshJoshi #Congressman #BJPGovernment #landslide #uttarkhand #ganesh #uttarakhand
Mussoorie, Dehradun | Aug 20, 2026