चांडिल: चौका ओवरब्रिज पर कार साइड गार्ड से टकराई, चालक घायल
चौका थाना क्षेत्र के चौका ओवरब्रिज पर बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे एक तेज रफ्तार कार साइड गार्ड से टकरा गई।हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कार सवार रामगढ़ निवासी मोहम्मद जियाउद्दीन हल्के रूप से घायल हो गए।सूचना पर भाजपा युवा नेता आकाश महतो मौके पर पहुंचे और चौका पुलिस की मदद से घायल को इलाज के लिए भेज दिया।