बक्सर: मनरेगा के तहत खेल मैदान और पशु शेड निर्माण में लापरवाही बरतने को लेकर डीएम ने 4 डीपीओ मनरेगा से मांगा स्पष्टीकरण
Buxar, Buxar | Mar 4, 2025 ग्रामीण क्षेत्र के पंचायतो में खेल मैदान का विकास मनरेगा योजना से किया जा रहा है। जिसका समीक्षा बैठक समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को 4:30 बजे अपराह्न में किया गया. इसकी जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी के माध्यम से जिला प्रशासन ने लगभग 7:30 रात्रि में सोमवार को दी. बवसर जिले के 97 पंचायतो में 112 खेल मैदान का निर्माण किया जा रहा है।