बक्सर: डीएम ने बक्सर में ईवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया
Buxar, Buxar | Mar 3, 2025 सोमवार को डीएम अंशुल अग्रवाल ने भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार प्रखण्ड परिसर बक्सर स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के आलोक में वेयर हाउस की सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया गया। वेयर हाउस में लगा हुआ सीसीटीवी की जांच की गई।