बक्सर: बक्सर नगर परिषद ने स्वच्छता कर्मियों के लिए रामलीला मंच पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया
Buxar, Buxar | Mar 3, 2025 नगर परिषद बक्सर द्वारा स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक विशेष कल्याणकारी शिविर का आयोजन रामलीला मंच पर सोमवार को लगभग 1:30 बजे दिन में किया गया. इस शिविर के माध्यम से स्वच्छता कर्मियों को विभिन्न सुविधाएं और लाभ प्रदान किए गए. इस अवसर पर स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई, बीपी एवं शुगर की जांच के साथ दवा दी गई.