बक्सर: वीर कुंवर सिंह पुल पर यूपी के भरौली से बक्सर आ रही ऑटो में शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Mar 3, 2025 शराब के शौकिनों के साथ ही होली पर्व का खुमार नशे के सौदागरों पर भी पूरी तरह चढ़ गया है. लिहाजा रातोंरात मालामाल होने के फिराक में बेखौफ तस्कर अपने धंधे को अंजाम दे रहे हैं. लेकिन पुलिस तस्करों की मनसूबे को लगातार मात दे रहे है. शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के इस कड़ी में रविवार सोमवार की दरमियानी रात उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी मिली.