चांडिल: एनएच-33, झाबरी नतुनडीह गांव के समीप बाइक दुर्घटना में 3 युवक घायल
चौका थाना क्षेत्र के एनएच 33 झाबरी नतुनडीह गांव के समीप मंगलवार शाम बाइक अनियंत्रित होकर गिर जाने से 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना शाम 5 बजे की है।जानकारी के अनुसार सिदडीह गांव निवासी आनंद बागती,भोला बागती और गुरुचरण महतो.तीनों एक ही बाइक से चौका की ओर से अपने घर सिदडीह जा रहे थे।इसी दौरान झाबरी नतुनडीह के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।