भगवानपुर: VB-G RAM G कार्यालय में प्रशिक्षण को जनप्रतिनिधियों ने बताया खानापूर्ति, किया बहिष्कार
भगवानपुर प्रखंड स्थित VB-G RAM G कार्यालय में मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर जनप्रतिनिधियों में नाराजगी देखने को मिली। प्रशिक्षण कार्यक्रम को खानापूर्ति बताते हुए कई जनप्रतिनिधियों ने इसका बहिष्कार कर दिया। प्रशिक्षण में प्रखंड प्रमुख इंद्रजीत कुमार भी मौजूद रहे।