बिधनू के मगरासा गांव में पिछले एक सप्ताह से कटखने बंदर ने आतंक मचा रखा है।बंदर ने अब तक दो दर्जन से ज्यादा मासूमों और ग्रामीणों को अपना शिकार बनाकर घायल किया है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष कुमार अवस्थी ने सोमवार शाम 5:00 बजे बताया गांव में जानकारी कर दस्ते की मदद से बंदर को पकड़ा जाएगा।