घाटमपुर: सजेती में लाइनमैन द्वारा पोल पर चढ़ाए गए किशोर की करंट लगने से हुई मौत, 2 घंटे तक लटका रहा शव
सजेती के नवही गांव में बिजली नहीं आने पर लाइनमैन ने गांव के ही किशोर कमल को खंभे पर चढ़ा दिया।करंट लगने से कमल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और शव 2 घंटे तक खंबे पर ही लटकता रहा।थाना प्रभारी ने सोमवार सुबह 8:00 बजे बताया घटना देर रात रविवार की है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों से तहरीर प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।