#SewaSankalpAbhiyan के तहत पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता आयोजित
सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, मुरैना में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘‘प्रधानमंत्री द्वारा किए गए सेवा कार्य’’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए जनसेवा, सुशासन, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।
मुख्य कार्यक्रम नोडल अधिकारी एवं वरिष्ठ व्याख्याता श्री दिलीप गांगिल ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज कुमार सक्सेना ने कहा कि भाषण जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में विचारों को प्रभावी ढंग से व्यक्त करने की क्षमता विकसित होती है। साथ ही, उन्हें सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों के प्रति जागरूक होने का अवसर मिलता है।
प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थी अंकुश कुमार इंदोतिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय वर्ष मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थी कुलदीप रामपुरे ने द्वितीय तथा अर्नब सिकरवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को 30 सितम्बर को आयोजित होने वाली ‘‘विकसित भारत की संकल्पना’’ विषयक भाषण प्रतियोगिता में प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में नोडल अधिकारी श्री कपिल राजे, श्री धर्मेन्द्र कुमार एवं श्री जितेन्द्र सिंह तथा निर्णायक मंडल के डॉ. रामनरेश सिंह तोमर, श्रीमती कुक्की चिरगैंया, सुश्री राखी शर्मा एवं श्री जसवंत सिंह सहित महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। मुख्य कार्यक्रम नोडल अधिकारी श्री दिलीप गांगिल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh
Morena, Madhya Pradesh | Sep 28, 2026