मुरैना पुलिस के 19 अधिकारी-कर्मचारियों को डीजीसीआर सम्मान, भोपाल में मिला पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति-पत्र एवं डिस्क
उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और सराहनीय सेवाओं के लिए प्रदेश स्तर पर किया गया सम्मानित, एसपी धर्मराज मीना ने दी बधाई
मुरैना। जिले की पुलिस के लिए गौरव की खबर है। पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्य के प्रति समर्पण और सराहनीय सेवाओं के लिए मुरैना जिले के 19 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति-पत्र एवं डिस्क (DGCR) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 27 नवंबर 2026 को भोपाल में आयोजित भव्य अलंकरण समारोह में प्रदान किया गया।
पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश द्वारा स्वर्ण जयंती सभागार, नरोन्हा प्रशासनिक अकादमी, भोपाल में आयोजित समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित 277 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इनमें मुरैना जिले के 19 अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल रहे।
इन 19 अधिकारी-कर्मचारियों को मिला सम्मान
मुरैना जिले से सम्मानित होने वालों में निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक शामिल हैं।
निरीक्षक दीपेन्द्र यादव – थाना प्रभारी बामौर।
उप निरीक्षक (विसबल) अभिषेक जादौन – प्रभारी साइबर सेल।
उप निरीक्षक कपिल पाराशर – चौकी प्रभारी झुण्डपुरा।
उप निरीक्षक पवन सिंह भदौरिया – थाना कोतवाली।
सहायक उप निरीक्षक मुकेश सिंह राजावत – थाना अंबाह।
प्रधान आरक्षक 66 उदयवीर सिंह – थाना सिविल लाइन।
प्रधान आरक्षक 547 अनिल दोहरे – थाना स्टेशन रोड।
प्रधान आरक्षक 612 शिवप्रताप – थाना कोतवाली।
प्रधान आरक्षक 920 प्रवीन्द्र सिंह – पुलिस लाइन।
प्रधान आरक्षक 07 रविन्द्र – थाना पोरसा।
प्रधान आरक्षक 1018 रामकिशन – पुलिस लाइन।
प्रधान आरक्षक 1260 दुष्यंत शर्मा – थाना सिविल लाइन।
प्रधान आरक्षक 73 अजय कुमार – पुलिस लाइन मुरैना।
आरक्षक 942 गिरजेश भार्गव – थाना अंबाह।
आरक्षक 500 मंगल सिंह गुर्जर – पुलिस लाइन।
आरक्षक 931 मुकेश सिंह कंसाना – पुलिस लाइन।
आरक्षक 1360 सत्यम उपाध्याय – थाना स्टेशन रोड।
आरक्षक 167 कुलदीप भदौरिया – थाना स्टेशन रोड।
आरक्षक 866 शैलेन्द्र जाट – साइबर सेल।
एसपी धर्मराज मीना ने दी बधाई
पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीना ने सम्मानित होने वाले सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्राप्त यह प्रतिष्ठित सम्मान केवल सम्मानित पुलिसकर्मियों के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मुरैना पुलिस के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि मुरैना पुलिस की कार्यक्षमता, प्रतिबद्धता और जनसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाती है। मुरैना पुलिस भविष्य में भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आमजन की सुरक्षा एवं सेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करती रहेगी।
#morena #मुरैना #पुलिस