खानपुर: खानपुर कस्बे में नवरात्रा पर्व के तहत बिजासन माता का देव विमान निकाला गया
खानपुर कस्बे में नवरात्रा पर्व के तहत आज रविवार को शाम 5:30 के लगभग कस्बे में बिजासन माता का देव विमान निकाला गया। देव विमान कस्बे के माली मोहल्ला स्थित मंदिर से प्रारंभ हुआ जो की साज गाज ढोल नगाड़ों के साथ घास भेरुजी महाराज की पूजा अर्चना के पश्चात नगर के प्रमुख मार्ग से होता हुआ वापस से मंदिर पर पहुंचा जहां पर महा आरती के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया ।