कोरांव: कोरांव तहसील सभागार में एसडीएम ने लेखपालों के साथ बैठक की, अंश निर्धारण, आय, जाति, निवास के मामलों को निपटने के दिए निर्देश
कोरांव के उप जिलाधिकारी ठाकुर प्रसाद ने गुरुवार को तहसील सभागार में लेखपालों के साथ बैठक की। यह बैठक शाम 4 बजे से 5 बजे तक चली। इसमें उन्होंने कई जरूरी निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी ने अंश निर्धारण, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र से जुड़े काम समय पर निपटाने को कहा। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों, आयुक्त, जिलाधिकारी और शासन से मिले सभी मामलों को निपटाने को कहा।