टीकमगढ़: पुलिस ने जिले में चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान, काटे 57 चालान
तिलक अधीक्षक मनोहर सिंह मंडली के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों के पालन हेतु टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस ने कुल 375 वाहनों को चेक किया। पुलिस द्वारा 57 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई कर 20,700 समन शुल्क वसूला गया।