टीकमगढ़: ढोंगाकारी गांव के पास दो बाइक में हुई भिड़ंत, दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल
टीकमगढ़ के ढोंगाकारी गांव के पास मंगलवार को दो लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए।108 एंबुलेंस के ईएमटी शेख मुनव्वर मैं बताया कि उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि ढोंगाकारी गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई है, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।