टीकमगढ़: बरेठी गांव से एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित परिवार, अनावेदकगण द्वारा मारपीट की शिकायत दर्ज कराई
बरेठी गांव से मंगलवार को पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। इस दौरान पीड़ित व्यक्ति के द्वारा बताया गया कि काशीराम रामकिशन देशराज और अन्य महिलाओं द्वारा गाली गलौज की गई विरोध करने पर मारपीट की गई। इस दौरान चार माह से गर्भवती महिला के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।