टीकमगढ़: पुलिस अधीक्षक कार्यालय और जिले के विभिन्न थानों में जनसुनवाई का आयोजन हुआ, लोगों की समस्याएं सुनी गईं
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देश अनुसार टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक कार्यालय और जिले के विभिन्न थानों में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनी एवं संबंधित थाना चौकी प्रभारी को निर्देशित किया।