टीकमगढ़: थर बराना गांव के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में पटवारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया
मंगलवार दोपहर 1:00 बजे थर बराना गांव से लगभग एक दर्जन से अधिक ग्रामीण कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि हम सब ग्रामीण आबादी वाली भूमि पर लंबे समय से घर मकान एवं खेती किसानी एवं बेड़ा बनाकर निवास कर रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा बताया गया पटवारी द्वारा पट्टा देने के एवज मैं पैसों की मांग की गई है। ग्रामीणों ने पटवारी खिलाफ कार्यवाही की मांग की।