टीकमगढ़: टीकमगढ़ में नर्सिंग कॉलेज की छात्रा के साथ मारपीट, छात्र-छात्राओं ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई
टीकमगढ़ राय नर्सिंग कॉलेज की छात्रा के साथ कॉलेज स्टाफ महिला द्वारा मारपीट की गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। उक्त मामले को लेकर छात्र छात्राएं कोतवाली थाने पहुंचे, मामले की शिकायत की। कोतवाली थाना पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर मारपीट करने वाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।